उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्षेत्रीय प्रकोष्ठों का गठन कर जनता के बीच पैठ बढ़ाएंगी रालोद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यालय में अवध क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुयी। मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि सभी जनपदों के निवर्तमान जिलाध्यक्षों एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा की जाती है कि सभी प्रकोष्ठों के गठन में सहयोग करेंगे। अवध क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह वाला दौर आये। यदि किसी जनपद में कार्यकर्ता और आम जनता का उत्पीड़न होता है तो उसकी जानकारी दें। संगठन प्रत्येक मुददे पर उनके साथ है और संघर्ष करेगा।

युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन मजबूत है। सौ दिन में युवा रालोद का गठन सुनिश्चित किया जायेगा। आप वह करे जो दिखे आप काम करते हैं तो आपका काम बोलता है। आप अपने नेतृत्व पर विश्वास करते हुये संगठन को आगे बढ़ाने का काम करें। युवा रालोद आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर काम करने को तैयार है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने कहा कि संघर्ष करके ही जगह बनाई जा सकती है। आप लोग पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करे। अल्पसंख्यकों को भी अपने साथ जोड़े। जहां कही भी मेरी आवश्यकता होगी मैं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहूंगा। एस0सी0एस0सी0 प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें ग्रामीण अंचल में व्यक्गित रूप से सम्पर्क कर दलित मजदूर लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा। जब तक हम बूथ स्तर तक काम नहीं करेंगे तब तक संगठन को आगे बढाने में कठिनाई होगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल तथा संचालन संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए सदस्यता अभियान को गतिशील करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, अमन पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा, प्रमोद पटेल प्रदेश अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ, बी0एल0 प्रेमी प्रभारी, अखिलेष वर्मा बाराबंकी, आशीष तिवारी लखनऊ, बलराम यादव, रामशंकर वर्मा फैजाबाद, वासुदेव वर्मा अम्बेडकरनगर, बेलाल अहमद सुल्तानपुर, सज्जन पाठक अमेठी, महेश कुमार सिंह हरदोई, छेदीलाल यादव उन्नाव, रामचन्द्र मिश्रा रायबरेली, हनुमान प्रसाद, साहब बख्श कोईराला, अवधेश रावत, रामजियावन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button