उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

  • यूपी के मुख्यमंत्री से मिला 31 सदस्यीय डेलिगेशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘ब्रांड यूपी’ की अब दुनियाभर में धूम मचेगी। मुख्यमंत्री की उत्तर प्रदेश को वैश्विक पटल पर एक अलग पहचान दिलाने की मुहिम का असर दिखने भी लगा है। अमेरिका से आए 31 सदस्यीय डेलिगेशन ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात किया। मुख्यमंत्री की 24 घंटे के अंदर विदेशों से आये डेलिगेशन की यह दूसरी बड़ी मुलाकात है।

यह मुलाकात प्रदेश में बड़े इन्वेस्टमेंट के साथ एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार की यह बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-23 (जीआईएस-23) से पहले मुख्यमंत्री योगी को बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि लगातार दो दिनों में मुख्यमंत्री योगी से दूसरे देशों के लोग मिलना चाह रहे थे। प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं की वजह से अन्य देश आकर्षित हुए हैं। इसी क्रम में योगी की अमेरिकी डेलीगेट्स के साथ मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

यूएस इंडिया स्ट्राटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईपीएफ) के इस 31 सदस्यीय डेलीगेट्स के साथ मुख्यमंत्री योगी की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। अमेरिका के लिए उत्तर प्रदेश में निवेश का रास्ता ‘यूएस फोरम’ बनाएगा। यह डेलगेशन मुख्यमंत्री के ‘3-टी कॉन्सेप्ट’ का यूएस में ब्रांडिंग करेगा। मुख्यमंत्री की 24 घंटे के अंदर विदेशों से आये डेलिगेशन की यह दूसरी बड़ी मुलाकात है।

जनवरी 2023 में लखनऊ में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए योगी सरकार दुनियाभर से निवेश लाने की कोशिश में जुटी है। जानकारों का मानना है कि सरकार के प्रयासों को सफलता मिलती भी दिख रही है। योगी सरकार ने इस समिट में दुनियाभर से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इस मुलाकात के दौरान योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button