उत्तर प्रदेशवाराणसी

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से पुलिस कस्टडी से भागा बंदी गिरफ्तार, जेल

वाराणसी। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से पुलिस कस्टडी से भागा बंदी मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार बंदी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सोनभद्र जिले के चोपन थाना के नवतोलिया निवासी बंदी लल्लू केवट को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में बीते 21 अक्टूबर को टीबी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए सोनभद्र जिले के चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

23 अक्टूबर की रात लगभग 12:30 के बाद निगरानी में लगे पुलिस कर्मियों को नींद में देखकर बंदी लल्लू भाग निकला था। बंदी को पुलिस ने रामनगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। इस मामले में बंदी लल्लू केवट और सिपाही राजेश सिंह व विकास मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रामनगर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने बंदी को दबोच लिया। बंदी लल्लू केवट पर अप्रैल 2020 में अपने बेटे की हत्या का आरोप है। लल्लू सोनभद्र के जिला कारागार में निरुद्ध है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button