उत्तर प्रदेशकुशीनगर

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का शिकार हुआ कुशीनगर का कामगार, मौत

कुशीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह पूर्व आतंकी हमले का शिकार हुए उप्र के कुशीनगर जिले के निवासी कामगार की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मृत्यु हो गई। शनिवार दोपहर में प्रशासन के माध्यम से आधिकारिक सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासनिक देखरेख में शव को गांव आ रहा है।

कामगार छट्ठू मुसहर आठ माह पहले रोजगार के सिलसिले में कश्मीर गया था। वह वहां पर रहकर एक ईट भट्ठे पर पर काम करता था। दक्षिणी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में 12 नवम्बर को आतंकवादियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर हमला किया था। छट्ठू और उसका रिश्तेदार गोविंद निवासी धुरिया भाठ थाना कसया खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे तभी आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसमें दोनों को गोली लगी थी। दोनों का इलाज कश्मीर में सेना के जिला अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान छट्ठू की मृत्यु हो गई। देर रात मौत की सूचना घरवालों को मिलते ही कोहराम मच गया।

छट्ठू के पिता भृगुराशन माता कुसुमी पत्नी संगीता व उसकी दो पुत्रियां सीमा व रीमा सभी का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक ही घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। शव देर शाम तक गोरखपुर एयरपोर्ट पर आने की सूचना मिली है। परिजन शव को लेने दोपहर प्रधान प्रतिनिधि मार्कण्डेय प्रसाद के साथ रवाना हो गए। रात तक शव गांव आएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button