अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : तमिल काशी संगमम के मेहमानों ने श्री रामलला का किया दर्शन पूजन

  • – 220 तमिल सदस्यों का ग्रुप आज पहुंचा था अयोध्या
  • – 17 दिसंबर तक 12 तमिल डेलिगेशन अयोध्या में करेगा दर्शन और पूजन

अयोध्या। तमिल काशी संगमम के मेहमानों ने मंगलवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में रामनगरी में दर्शन पूजन किया। 220 तमिल सदस्यों का ग्रुप सोमवार की रात अयोध्या पहुंचा और मंगलवार को श्रीरामजन्मभूमि,हनुमानगढ़ी व सरयू का दर्शन पूजन किया। अयोध्या पहुंचे तमिल मेहमानों का सांसद, विधायक, मेयर, कमिश्नर ,डीआईजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वागत किया।सभी तमिल मेहमान रामनगरी में हुए स्वागत से अभिभूत दिखे।

श्री राम लला के दर्शन के समय रास्ते मे राम कोट में स्थित दक्षिण भारतीय शैली पर बने रामलला देवस्थान में पुष्प वर्षा के साथ तमिल मेहमानों का स्वागत किया गया। अयोध्या पहुंचे मुस्लिम छात्र ने कहा अयोध्या पहुंचकर अनुभूति हुई कि ईश्वर एक है और सभी एक ईश्वर की संतान है।तमिल मेहमान अयोध्या दर्शन पूजन के उपरांत अयोध्या से काशी के लिए रवाना होंगे । 17 दिसंबर तक 12 तमिल डेलिगेशन अयोध्या में दर्शन और पूजन करेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button