उत्तर प्रदेशलखनऊ

जेल से छूटने के बाद नाहिद हसन ने ली विधान सभा सदस्यता की शपथ

  • उप्र विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को दिलायी शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सहारनपुर की कैराना विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक नाहिद हसन को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।नाहिद हसन ने विधान सभा अध्यक्ष महाना के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की।

विधान सभा अध्यक्ष ने नाहिद हसन को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों। सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व अन्य लोग मौजूद रहे।

जेल में रहने की वजह से नहीं ले पाए थे शपथ

दरअसल नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों के खिलाफ 21 फरवरी 2021 को गैंगस्टर के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस गंभीर मामले में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 15 जनवरी को नाहिद हसन की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कैराना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया।

यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था। इस बीच 28 सितंबर 2022 को उन्हें मुजफ्फरनगर जेल से निकालकर चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया था। तीन दिसम्बर को चित्रकूट जेल से वह बाहर आए। इसके उपरांत सोमवार को उन्होंने विधान सभा सदस्यता की शपथ ली।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button