उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में निवेश प्रस्तावों से भरने लगी झोली, नीदरलैंड और अमेरिका के औद्योगिक क्षेत्र में राज्य बनेगा बड़ा साझेदार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वस्टर्स समिट के अंतर्गत निवेश लाने के लिए टीमों को विदेश में उद्योग लगाने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। वेस्ट टू एनर्जी (कूड़े से ऊर्जा) यूनिट से लेकर  मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां, ईको टूरिज्म रिसॉर्ट, वेलनेस सेंटरऔर आईटी सेंटर कई बड़ी इकाइयों की स्थापना के लिए करार किए गए हैं। वहीं जिस तरह से नीदरलैंड और अमेरिका में निवेश प्रस्ताव मिले हैं, उससे यह बात तो तय है कि नीदरलैंड व अमेरिका को राज्य का बड़ा साझेदार बनना है। ऐसा माना जा रहा है कि समिट के जरिए प्रदेश में दस करोड़ के निवेश के लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया जाएगा।

अमेरिका में 3 और एमओयू में मिली सफलता

पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अमेरिका में फाल्कनएक्स के सीईओ मुरली चिराला से मिले। इस दौरान तीन एमओयू भी साइन किए गए। जिसमें से एक एमओयू नोएडा में प्लांट स्थापित करने के लिए है तो बाकी बचे दो 20-20 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू हैं। यूपी के दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल ने ब्लूम एनर्जी के अध्यक्ष केआर श्रीधर से भी मुलाकात की। इस बीच एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के साथ भागीदारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने बेस्ट बे ट्रकिंग के अध्यक्ष राजिंदर सिंह से भी मुलाकात की और इनके साथ एक हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर भी साइन हुए।

मंत्रियों को नीदरलैंड में निवेश के मिले कई प्रस्ताव

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल को नीदरलैंड में निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस दौरान टेरावोर्क्स एंड टीमाबी ने 800 करोड़ रुपये के निवेश के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके माध्यम से वह उत्तर प्रदेश में जियोक्रीट एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग की सुविधाएं शुरू करेगी। जियोक्रीट एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में जियोक्रेट सीमेंट के साथ एक मिश्रित योजक है, जो सफेद रंग का होता है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में वेस्ट टू एनर्जी इकाइयां लगाने के लिए जीसी-बीवी ने 132 करोड़ के दो निवेश इंटेंट पर साइन किया है।

5 बायोलॉजिकल वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होगा स्थापित

उपमुख्यमंत्री ने जीसी-बीवी के प्रतिनिधियों के लिए समिट के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा वॉल्यूसेंट ग्रुप ने भी मथुरा में ईको टूरिज्म रिसॉर्ट, वेलनेस सेंटर और आईटी सेंटर के लिए 100 करोड़ के निवेश का इंटेंट साइन किया। दूसरी ओर स्पोर्ट्स नेटवर्किंग साइंस ने 600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया। यूपी में पिकेल बीवी ने 450 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में 5 बायोलॉजिकल वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बायोगैस ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेगा।

व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर हुई चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में गए प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो के अलावा कई वन टू वन बिजनेस मीटिंग भी कीं। कनाडा के विभिन्न शहरों में रोड शो के दौरान निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने ब्रिटिश कोलंबिया इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ व सीआईओ गॉर्डन जे फाइफ से मिलकर उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। इस खास मौके पर प्रदेश के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने एवं निवेश के लिए सकारात्मक चर्चा हुई। इन सबसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान कई बड़े करार होने की संभावना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button