अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- ‘डरकर भाग तो नहीं जाएंगे राहुल गांधी’

अमेठी: सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले अमेठी में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। साल 2024 में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के एक ट्वीट ने सियासी पारा गरम कर दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में अभी काफी समय है। लेकिन इसके बाद भी अमेठी में लोकसभा चुनाव को पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही है। हाल ही में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने अमेठी में प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकालने के दौरान कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी पर विवादित टिप्पणी की थी। भारत जोड़ो यात्रा निकालने के दौरान अजय राय ने कहा कि साल 2024 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज

2024निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट करो। जिससे कि राहुल गांधी को अमेठी वापस लाया जाए। बता दें कि प्रांतीय अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को टैग कर एक ट्वीट कर उनसे सवाल कर लिया। ट्वीट में राहुल गांधी से पूछा गया कि आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूँ? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं? इस ट्वीट को देखकर यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि जिस तरह से अमेठी लोकसभा सीट को लेकर अभी से सियासत हो रही है। उससे यह तो लोकसभा चुनाव में समय होने के बाद भी यहां पर महासंग्राम तेज हो गया है।

भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

जहां एक ओर अमेठी के जरिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर पिछले 10 सालों से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में सक्रिय हैं। वहीं बात करें तो साल 2014 में स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी से चुनाव हारने के बाद भी वह अमेठी में लगातार सक्रिय बनी रही। लेकिन राहुल गांधी साल 2019 में अमेठी से चुनाव हारने के बाद यहां केवल 2 बार ही आए। बता दें कि राहुल गांधी पिछले विधानसभा चुनाव में ही दो बार अमेठी आये। वहीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी पर अजय राय द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपाइयों में काफी नाराजगी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button