उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा

UP STF ने गैंगस्टर भदौरा के शार्प शूटर को मार गिराया, दर्ज थे हत्या समेत 35 मुकदमे

दिल्ली की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर राकेश योगेश भदौरा के शार्प शूटर कपिल को उत्तर प्रदेश विशेष जांच दल (एसटीएफ) और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. पुलिस ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की गई थी और उसपर लूटपाट, हत्या सहित 35 से ज्यादा मामले दर्ज थे.

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि रविवार रात को एसटीएफ को सूचना मिली की कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौरा के गिरोह का शार्प शूटर कपिल अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गौतम बुद्ध नगर में आया है. सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मिश्रा और बिसरख थाना की पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की.

आरोपी के पास से दो पिस्तौल बरामद

उन्होंने बताया कि रविवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई और पुलिस की गोली लगने से कपिल घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. कपिल बागपत जिला के खेकड़ा थाना अंतर्गत बसी गांव का निवासी था.

पुलिस ने यह भी बताया कि कपिल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी योगेश भदौरा का शार्प शूटर रहा था. बाद में यह सुनील राठी गैंग से जुड़ गया था. उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली की जेल में बंद योगेश भदौरा जेल से ही अपने शूटरों को वारदातों को अंजाम देने का निर्देश देता है.

हत्या की कोशिश नाकाम

एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर कथित तौर पर मारा गया और हत्या की संदिग्ध साजिश को नाकाम कर दिया गया. मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर कपिल उर्फ कृपाल को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एक सूत्र के मुताबिक, बिसरख इलाके में गोलीबारी हुई और माना जा रहा है कि मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ, मेरठ जोन) कुलदीप नारायण सिंह ने कहा, रविवार रात को एसटीएफ को सूचना मिली की कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौरा के गिरोह का शार्प शूटर कपिल अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गौतम बुद्ध नगर में आया है. इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय थाने के अधिकारियों ने आरोपियों को रोका और उन्हें घेर लिया, जिन्होंने बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं. जवाबी गोलीबारी में बदमाश मारा गया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button