उत्तर प्रदेशलखनऊ

गरीबों का सहारा बना ममता चैरिटेबल ट्रस्ट, सेवा बस्तियों में बांटा जा रहा कंबल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की सेवा बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों का ममता चैरिटेबल ट्रस्ट सहारा बन रहा है। कोरोना संकट के दौर में जहां ट्रस्ट की ओर से घर-घर राशन किट का वितरण किया गया वहीं इन दिनों ठण्ड से बचाव के लिए शहर की सेवा बस्तियों में कंबल का वितरण किया जा रहा है। रविवार को बुद्धेश्वर चौराहे पर कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि जिस तरह नर सेवा को नारायण सेवा के भाव से ममता चौरिटेबल ट्रस्ट सेवा कार्य कर रहा है हम कह सकते हैं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट सेवा के कार्य में नंबर वन है।

ममता चौरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने कहा कि हम कोई एहसान नहीं कर रहे हैं हम अपना फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के कार्यकर्ता हमारे शहर की सड़कों, चौराहों,सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर जरूरत मंद व्यक्तियों को कंबल मुहैया कराते रहेंगे। ममता चौरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं संरक्षक डॉ. राजेश शुक्ला ने बताया कि संस्था 24 घंटे शीत लहर में उन सभी स्थानां पर जंहा मालिन बस्तियाँ है वहां कैंप लगाकर सड़कों मन्दिरों चौराहों स्टेशनों पर मुहिम के तहत कंबल बांट रही है। कंबल वितरण शिविर में एडवोकेट अभिनवनाथ त्रिपाठी, डॉ दुर्गेशधर दुबे, नलिनीकांत उर्फ बबलू और डॉ राजेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button