उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश की आधारशिला

  • देश और दुनिया के निवेशक सीएम योगी की छवि को लेकर हैं उत्साहित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए संकल्पित हैं और उस दिशा में मिशन के साथ काम कर रहे हैं। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में उन्होंने जो बड़ा बदलाव किया है वो प्रदेश में बड़े निवेश की आधारशिला बनता जा रहा है। देश और दुनिया के निवेशक योगी की छवि और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रभावित होकर यहां निवेश के लिए उत्सुक हैं। विदेशों से 7.12 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों के बाद मुंबई में पहले घरेलू रोड शो के दौरान मिले 5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव इसकी बानगी हैं। प्रदेश सरकार ने फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 17 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है और पूरी दुनिया और देश में मिल रहे रिस्पांस को देखते हुए यह लक्ष्य पूरा होता नजर आ रहा है।

योगी की शैली के मुरीद हुए भारतीय बिजनेस लीडर्स

हाल ही में सीएम योगी मुंबई में रोड शो के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न टॉप बिजनेस लीडर्स के साथ वन टू वन मुलाकात की। इन टॉप लीडर्स में मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिरला, अजय पीरामल, सज्जन जिंदल, जीनल मेहता, दर्शन हीरानंदानी समेत अन्य प्रमुख औद्योगिक घरानों के प्रमुख शामिल थे।

योगी पर सभी को यकीन है

यूपी में निवेश को लेकर अरबपति कारोबारी निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि मैंने अपने पिता से पूछा था कि यूपी के इस प्रोजेक्ट में अगर लोकल गुंडे या स्थानीय राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ तो क्या होगा। फिर योगी ने कहा कि यूपी में या तो गुंडे जेल में हैं या देश से बाहर हैं और सच में हमें ऐसा ही अनुभव मिला। हीरानंदानी समूह ने ग्रेटर नोएडा में विश्वस्तरीय डेटा सेंटर पार्क की स्थापना की है। इस साल के अंत तक वह इस डेटा सेंटर पार्क में 6500 करोड़ रुपये इन्वेस्ट कर चुके होंगे और उन्हें इस दौरान कोई दिक्कत नहीं आई, न राजनीतिक और न ही अराजक तत्वों की ओर से। उन्होंने माना कि श्यूपी जो कहता है-यूपी वो करता है। निरंजन हीरानंदानी ने जोर देते हुए कहा कि यूपी भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। मुंबई के उद्योगपतियों को यूपी जाना चाहिए। यूपी में काम करने का सुखद अनुभव होगा।

विदेशी निवेशक योगी से मुलाकात को बेताब

विदेशों से लौटने के बाद यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने इस बात की तस्दीक की थी कि विदेशी निवेशक सीएम योगी की छवि से काफी प्रभावित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया था कि विदेशी निवेशक न सिर्फ सीएम योगी से मिलने को बेताब हैं, बल्कि वो ये भी जानने को उत्सुक हैं कि उन्होंने कैसे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। साथ ही विदेशी निवेशक प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के लिए सीएम योगी की तारीफ करते नहीं थक रहे। ये विदेशी निवेशक न सिर्फ बड़े पैमाने पर यूपी में निवेश को तैयार हैं, बल्कि सरकार के साझीदार के रूप में काम करना चाहते हैं। कुछ ऐसे निवेशक भी हैं जो प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से काफी प्रभावित हैं, लेकिन वो निवेश प्रस्ताव को सीएम योगी से मिलकर फाइनल करना चाहते हैं। ऐसे सभी निवेशक 10-12 फरवरी को लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से सम्मिलित होंगे और योगी की मौजूदगी में अपने इंटेंट फाइल करेंगे।

यूपी को विकास की राह पर ले जा रहे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने अपनी 8 टीमों को 16 देशों से निवेश लाने के लिए भ्रमण पर भेजा था, जबकि घरेलू रोड शो की शुरुआत उन्होंने स्वयं मुंबई से की है। मुंबई में उन्होंने बिजनेस लीडर्स को यूपी के विकास की जो फिल्म दिखाई, वहीं फिल्म एक वीडियो संदेश के साथ विदेशों में भी भेजी गई थी। उत्तर प्रदेश को निवेश के जो प्रस्ताव मिले हैं, वो इसी का नतीजा है कि हर किसी को योगी पर यकीन है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button