उत्तर प्रदेशलखनऊ

अब मण्डल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी योगी सरकार

  • -यूपीसीडा 15 जनवरी से दो फरवरी के मध्य आठ मंडल मुख्यालयों पर करेगा रोड शो
  • -एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद लिया निर्णय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के मुख्यमंत्री योगी के संकल्प को पूरा करने के लिए विभागों के प्रयास तेज हो गए हैं। लखनऊ में 10 से 12 फरवरी के मध्य प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को देखते हुए निवेश के इच्छुक उद्यमियों, कारोबारियों और औद्योगिक समूहों से एमओयू साइन करने के लिए अब मण्डल मुख्यालयों पर रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

रोड शो का आयोजन उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) करेगा। प्राधिकरण ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर मण्डल मुख्यालयों पर रोड शो के आयोजन का निर्णय लिया है। प्रत्येक रोड शो के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी होंगे।

एक लाख करोड़ के एमओयू कर चुका यूपीसीडा

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति पहले ही की जा चुकी है। तमाम बड़े औद्योगिक समूहों ने निवेश के लिए प्राधिकरण प्रबंधन से एमओयू साइन कर लिया है।

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी का कहना है कि यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक हैं। हम अब तक विभिन्न संस्थानों से एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू कर चुके हैं। हमारे पास एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है।

यहां आयोजित किए जाएंगे रोड शो

  • 15 जनवरी: प्रयागजराज मण्डल
  • 16 जनवरी: वाराणसी मण्डल
  • 19 जनवरी: आगरा मण्डल
  • 20 जनवरी: मेरठ मण्डल
  • 22 जनवरी: कानपुर मण्डल
  • 23 जनवरी: अयोध्या मण्डल
  • 24 जनवरी: बरेली मण्डल
  • 02 फरवरी: झांसी मण्डल

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button