उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा आज जिस स्थिति में है, वह ईवीएम की देन : मायावती

  • बसपा अकेले लड़ेगी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने 67वां जन्मदिन पर रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित किया। बसपा प्रमुख ने कहाकि भाजपा आज जिस स्थिति में है, वो ईवीएम का कमाल है। इस मौके पर उन्होंने पुस्तक ब्लू बुक ‘मेरे संघर्ष में जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट के वॉल्यूम-18 का विमोचन किया।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहाकि 15 जनवरी को पूरे देश में पार्टी के लोग मेरा जन्मदिन मनाते हैं। हमेशा की तरह आज भी वे जन्मदिन मना रहे हैं। अपने शुभचिंतकों का विशेषकर पार्टी के सदस्यों का आभार प्रकट करती हूं। बताया कि इस मौके पर पार्टी के लोग जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा आज जिस स्थिति में है, वो ईवीएम का कमाल है। बीएसपी को ईवीएम से नुकसान हुआ है और पार्टी के जनाधार पर भी असर पड़ा है। दुनिया में कई जगह बैलेट से चुनाव हो रहे हैं। सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो उन्होंने भी आरक्षण खत्म करने का काम किया है। प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button