देशबड़ी खबर

Shraddha Murder Case में पुलिस दाखिल करेगी 3000 पेज की चार्जशीट, 100 से अधिक हैं पुलिस के पास गवाह

दिल्ली में हैरान करने वाले श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को सजा दिलाने के लिए दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। दिल्ली पुलिस आफताब के खिलाफ 3000 पेजों की चार्जशीट दाखिल करेगी। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जनवरी के महीने में ही इस कार्य को पूरा करेगी। वर्तमान में चार्जशीट को देखने के काम लीगल दिग्गजों द्वारा किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस 3000 पेजों से अधिक की इस चार्जशीट को दाखिल करेगी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गवाह बनाया है। इन गवाहों को दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर बनाया है। इन सबूतों को अब दिल्ली पुलिस चार्जशीट के रूप में दाखिल करेगी।

डीएनए रिपोर्ट में हुआ खुलासा

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को कुछ समय पहले ही डीएनए रिपोर्ट मिली है जिसमें बड़ी जानकारी सामने आई है। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को दिल्ली व आसपास के इलाकों में जो बाल और हड्डियां मिली थी वो मृतक श्रद्धा के ही थे। दिल्ली पुलिस ने माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट के जरिए इसकी पुष्टि की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जंगलों से मिली हड्डियां और बाल श्रद्धा के पिता और भाई के डीएनए से मेल खाते है। इन नमूनों को हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायगोनैटिक में भेज गया था।

ये है पूरा मामला

पूनावाला ने कथित तौर पर वॉकर (27) का गला घोंट दिया और श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए, जिसे उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने निवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर आधी रात को शहर भर में फेंक दिया। वाकर की कथित तौर पर मई में हत्या कर दी गई थी। दोनों 2019 में एक डेटिंग ऐप पर मिले और फिर मुंबई और अपने गृहनगर वसई में रहने के बाद दिल्ली आ गए। पुलिस ने कहा कि आफताब और श्रद्धा का घरेलू खर्च, बेवफाई और अन्य मुद्दों पर झगड़ा हुआ और उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button