उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुलतानपुर में 357 शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की रेडियो पर प्रसारित होने वाले मन की बात का 97वां व इस वर्ष का पहला एपिसोड जिले के 357 शक्ति केन्द्रों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। मन की बात सुनने के बाद बूथ समिति की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की योजना को अंतिम रूप दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बूथ संख्या 379 उतरी में बूथ अध्यक्ष रोशन सिंह व सतीश सिंह आदि की उपस्थिति में सुना। कार्यक्रम संयोजक ज्ञान प्रकाश जायसवाल ने बूथ संख्या 34 दरियापुर, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने नगर के शास्त्रीनगर शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 317 पर बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, संजय सोमवंशी व सचिन चोपड़ा आदि के साथ सुना।

जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने बूथ संख्या 106 जवाहरनगर, कादीपुर में, संजय सिंह त्रिलोकचन्दी ने बूथ संख्या 293, सुनील वर्मा बूथ सख्या 319 पर बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। वहीं, विधायक सदर राजबाबू उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नारायण सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, अर्जुन सिंह, ऋषिकेश ओझा, प्रवीन कुमार अग्रवाल कृपाशंकर मिश्रा आदि ने ने विभिन्न शक्तिकेन्द्रों के बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद बूथ समिति की बैठक कर बूथ को सशक्त करने, 11 फरवरी को समर्पण दिवस की तैयारी व आगामी मंडल कार्यसमिति की बैठक पर चर्चा की गयी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button