उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

स्वामी प्रसाद मौर्य का महंत राजू दास पर पलटवार, बोले- असल में संत होते तो श्राप ही काफी था, नहीं देनी पड़ती सुपारी

लखनऊ। रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य भी अपने बयान से पीछे हटते नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने विवादित बायान देते हुए ऐलान किया है कि जो भी स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटेगा, उसे 21 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। महंत राजूदास के इस बयान पर स्वामी प्रसाद ने पलटवार किया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि ये कैसे बाबा हैं, जो सबसे सशक्त पीठ के महंत होने के बावजूद सिर तन से जुदा करने की सुपारी दे रहे हैं। जबकि वो श्राप देकर भी तो भस्म कर सकते थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा हर असंभव कार्य को संभव करने का नौटंकी करने वाले एक धाम के बाबा की धूम मची है। आप कैसे बाबा है जो सबसे सशक्त पीठ के महंत होने के बावजूद सिर तन से जुदा करने का सुपारी दे रहे हैं, श्राप देकर भी तो भस्म कर सकते थे। 21 लाख ₹ भी बचता, असली चेहरा भी बेनकाब न होता।

बता दें कि स्वामी प्रसाद ने मानस की चौपाई ढोल-गंवार-शूद्र-पसु-नारी। ये सब ताड़न के अधिकारी। पर आपत्ति जताई थी और रामचरितमानस को बकवास कहा था। उनके इस बयान पर जमकर बवाल हुआ। सपा नेताओं ने भी स्वामी के बयान को निजी बताकर उससे किनारा कर लिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button