अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: खेत से चकमार्ग निकालने से खफा युवक टावर पर चढ़ा, घंटों चली मनौव्वल

सोहावल/ अयोध्या। सोहावल तहसील के राजस्व कर्मियों से नाराज बरई कला निवासी एक युवक 220 मेगावाट विद्युत आपूर्ति टावर पर चढ़ कर न्याय की गुहार करने लगा। आनन- फानन में आपूर्ति ठप कर उसे टावर से उतारने के लिए भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक रौनाही पहुंचे और किसी तरह युवक को मनाया और नीचे उतारकर उसके खेत की पैमाइश मौके पर ही करा दी।

गांव निवासी चंद्रशेखर यादव का आरोप है कि गाटा संख्या 57 को जोड़कर लेखपाल से चकमार्ग निकलवा कर ग्राम प्रधान पटवाना चाह रहे थे। पीड़ित युवक अपने खेत की पैमाइश कर रकबा पूरा करने के बाद मार्ग पटवाने की जिद पर अड़ा था। जिसे राजस्व कर्मी नजरअंदाज कर रहे थे। इसी से परेशान होकर युवक ने अपनी मांग पूरी कराने के लिए विद्युत टावर पर चढ़ने का फ़ैसला लिया और जान देने की धमकी देने लगा।

काफी ऊंचाई तक युवक के चढ़ जाने से घबराए ग्रामीणों ने सूचना अधिकारियों को दिया तो मौके पर भीड़ जमा हो गयी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ल व प्रभारी निरीक्षक रौनाही एसके सिंह ने युवक को नीचे उतरवाया और मौके पर ही पैमाइश करा दी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि युवक को टावर से उतरवा कर इसके खेत की पैमाइश कराते हुए विवाद खत्म करा दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button