उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में बोले अखिलेश यादव- भाजपा राज में डीएम और कप्तान से लेकर प्रशासन तक लड़ता है चुनाव

हरपालपुर/हरदोई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में जिले के कप्तान, डीएम से लेकर प्रशासन तक सभी चुनाव लड़ता है, वही भाजपा सरकार रोजगार खत्म कर बेरोजगारी बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों के लिए सबसे बड़ा धर्म संविधान है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कटियारी क्षेत्र के बैठापुर गांव में पूर्व प्रधान रामचंद्र सिंह के सुपौत्र के विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह में वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए शामिल होने आए थे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर जनता को बरगला रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी रोजगार के लिए भटक रहा है। बजट के नाम पर जनता के साथ सिर्फ छलावा किया गया।जबकि भाजपा सरकार ने नौकरियां व रोजगार समाप्त कर दिए। उन्होंने सवाल किया कि संडीला में सपा सरकार में कई उद्योग लगाए गए थे। जिसके बाद से अब तक हरदोई कन्नौज समेत आसपास के कई जिलों में एक भी उद्योग नहीं लगा है।गंगा एक्सप्रेसवे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा यह बन भी पाएगा या नहीं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव अच्छा व्यापार कर रहे हैं। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए कुछ युवा तो पेड़ पर चढ़ गए जैसे ही वह वर वधू को आशीर्वाद देने के बाद घर से बाहर निकले तो उन्होंने युवाओं के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व सांसद उषा वर्मा,पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू, महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, बिलग्राम के पूर्व प्रमुख कप्तान सिंह यादव सांडी के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रताप ,रामसिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button