देशबड़ी खबर

कैप्टन अमरिंदर की सांसद पत्नी परनीत कौर कांग्रेस से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पटियाला से सांसद परनीत कौर के खिलाफ कांग्रेस ने आखिरकार कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। परनीत पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हुए भाजपा की मदद करने के आरोप हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी की तरफ से परनीत को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें परनीत से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ पार्टी से निलंबन की कार्रवाई क्यों न की जाए।

कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी तारिक अनवर की तरफ से जारी प्रेस बयान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से परनीत कौर के खिलाफ एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाए गए थे कि पटियाला से सांसद परनीत कौर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए भाजपा की मदद कर रही है।

पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी कुछ इसी तरह से विचार परनीत कौर के खिलाफ व्यक्त किए थे। इस शिकायत को अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के पास भेजा गया। कमेटी ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद परनीत कौर को पार्टी से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों के अंदर जवाब भी मांगा गया है।

गौरतलब है कि भले ही कांग्रेस पार्टी ने परनीत कौर के खिलाफ अब जाकर कार्रवाई की हो, लेकिन परनीत कौर पिछले साल हुए पंजाब विधानसभा चुनावों के समय से खुलकर कांग्रेस से नाता तोड़कर अपनी अलग पार्टी पीएलसी बनाने वाले अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के हक में चुनाव मैदान में उतरी थीं। इसके बाद भी वह कईं बार पटियाला में भाजपा के समागमों में हिस्सा लेते देखी गई हैं। जबकि कांग्रेस के सभी समागमों से वह लगातार दूरी बनाए थीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button