उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुलतानपुर: 53.75 लाख से बनेगा मोतिगरपुर बाजार में नाला, सांसद ने दी सौगात

मोतिगरपुर, सुलतानपुर। सांसद मेनका संजय गांधी ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख चंद्रप्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 2,048 प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटा। साथ ही मोतिगरपुर बाजार में जल निकासी के लिए जिला पंचायत से 53.75 लाख की लागत से स्वीकृत नाले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे कस्बे में जल निकासी की समस्या का निजात मिल जाएगी।

मंगलवार को ब्लॉक परिसर में सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद मेनका गांधी ने कहा कि बहनें अब अपने घर की मालकिन बनेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण अंचल के गरीबों के आवास बनवाए जा रहे हैं। इसके तहत ग्रामीणों को आवास की धनराशि तीन किस्तों में आवंटित की जा रही है।

पात्र गरीब को आवास की धनराशि देने के साथ अपने आवास पर काम करने के कारण मनरेगा योजना की मजदूरी भी प्रदान की जाती है। लाभार्थियों को स्थानीय बैंकर्स के माध्यम से ऋण सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक गरीब को घर देना है। यदि इसके लिए कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल मुझसे करें।

इसके पूर्व पीडी कृष्ण करुणाकर पांडेय ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद पारसपट्टी पंचायत भवन पर आयोजित प्रबुद्धजनों से संवाद किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशानिक अधिकारी दिनेश सिंह, ई. राजबली यादव, एडीओ पंचायत अरविंद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष शेषकुमार सिंह, प्रधान अमित सिंह, सुशील गोस्वामी, पिंटू सिंह, अंकित मिश्र, विनोद सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह व संतोष मिश्र आदि रहे।

अब दूर हो जाएगी दशकों से जल निकासी की समस्या

करीब एक दशक से जल निकासी की समस्या झेल रहे मोतिगरपुर कस्बे के बाजारवासियों को सांसद ने एक बड़ी सौगात दी। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम से पूर्व जिले के सांसद मेनका संजय गांधी ने जिला पंचायत द्वारा 15वें वित्त आयोग टाइट ग्रांट से 53.75 लाख रुपए की लागत से जल निकासी के लिए स्वीकृत नाले का शुभारंभ किया।

मालूम हो कि पिछले करीब एक दशक से जल निकासी की समस्या झेल रहे बाजारवासियों ने जिले के सांसद से लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कस्बे में नाला निर्माण किए जाने की मांग की थी। सांसद निर्वाचित होने के बाद से बाजारवासियों ने कई बार उनसे नाले का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। कस्बे में जल निकासी न होने से आधा दर्जन से अधिक घरों में गंदा पानी हमेशा जमा होने से जल संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता था।

वहीं घरों के अंदर का पानी लखनऊ बलिया राजकीय राजमार्ग पर फैलने से राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता था। जिसको लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग ने बाजार वासियों को नोटिस भी जारी कर चुका था। प्रथम चरण में मोतिगरपुर थाने के पास से स्थित नाले से चौक तक और दूसरे चरण में चौक से लेकर कादीपुर रोड पर सीसी नाले का निर्माण होना स्वीकृत किया गया। मंगलवार को सांसद द्वारा नाले का शुभारंभ करने के बाद से बाजारवासियों ने सांसद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button