उत्तर प्रदेशकुशीनगर

गोरखपुर ,कुशीनगर ,पडरौना रेल लाइन के लिए और बजट शीघ्र होगा जारी – सतीश चंद्र शर्मा

लोगों की भावनाएं भड़काने की विपक्ष करता है साजिश - प्रभारी मंत्री

आर के भट्ट

ब्यूरो, कुशीनगर

 

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेस को संबोधित किया। एक प्रश्न के उत्तर में प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए कुत्सित प्रयास करते रहते हैं। पहले लोगों को धर्म में बांट के लड़ाने की कोशिश करते रहे, अब जातियों में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनको उचित समय पर उचित जवाब देती रहती है। उन्होने पिछले अप्रैल से अब तक 7 लाख नए राशन कार्ड जारी करने की बात कही और यह बताया कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र लाभार्थियों तक पूरा का पूरा राशन उन्हें प्राप्त हो ।अब एफसीआई से सीधा कोटेदार तक राशन मुहैया करा दिया जा रहा है, और कोटेदार को भी उचित पारिश्रमिक मिले इसके लिए दे धनराशि बढ़ा दी गई है।

बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट आम आदमी, किसानों, गरीबों, नौजवानों ,बेरोजगारों तथा व्यापारियों कर्मचारियों के हित में है और इसमें समाज के हर तबके का पर्याप्त ध्यान रखा गया है।

गोरखपुर कुशीनगर और पडरौना रेल लाइन के लिए केंद्र सरकार के द्वारा रुपए दस करोड़ मात्र का जारी किए जाने के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह योजना की शुरुआत की स्वीकृति है ।कार्य प्रारंभ होते ही बजट की कमी आड़े नहीं आएगी और इस पर शीघ्र ही बजट जारी किया जाएगा।

उन्होंने जनपद में विकास की गति को और तेज करने तथा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकारी अमले के साथ भी बैठक कर उसे अमलीजामा पहनाने की बात कहीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद मिश्रा, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड, विधायक हाटा पवन केडिया, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल मंटू, विधायक तमकुही डॉ असीम राय, विधायक खड्डा विवेकानंद शुक्ला, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ,निवर्तमान चेयरमैन नगरपालिका परिषद पडरौना के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विश्व रंजन कुमार आनंद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button