उत्तर प्रदेशबहराइच

प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय फिरोज़पुर और सीएचसी का किया निरीक्षण

बहराइच। जिले में परिषदीय विद्यालयों के पठन-पाठन, विद्यालय भवन की स्थिति, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम, विद्यालय की साफ-सफाई तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा छात्र-छात्राओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से प्रदेश के मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ. संजय कुमार निषाद ने विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय फिरोज़पुर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों के लिए दाल-चावल बना था। प्रभारी मंत्री ने रसोई घर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखने के लिए प्रभारी मंत्री ने कक्षों का निरीक्षण करते हुए कक्षा 04 की छात्रा मोहिनी से कविता सुनी। मोहिनी द्वारा कविता सुनाने पर प्रभारी मंत्री ने बच्ची को शाबाशी दी।मंत्री डॉ. निषाद ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देष दिया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दें तथा स्कूल परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विद्यालय के निरीक्षण के पश्चात प्रभारी मंत्री ने विद्यालय परिसर में ही स्थपित सीडीपीओ कैसरगंज के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विकास खण्ड अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए पुष्टाहार की ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य देवीपाटन/अयोध्या मण्डल, राजेन्द्र सिंह विष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button