देशबड़ी खबर

खरगे के बयान पर राज्यसभा में भारी हंगामा, पीयूष गोयल बोले- आरोप सिद्ध हो जाए तब बिठाई जाती है JPC

कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “हमेशा चुनाव के मूड में हैं” और उन्हें संसद में अधिक समय बिताना चाहिए। खड़गे ने पूछा, “प्रधानमंत्री को सदन में अधिक समय बिताना चाहिए। पीएम इतने चुप क्यों हैं? खरगे ने अडानी मुद्दो को लेकर भी जेपीसी जांच की मांग की। वहीं खरगे के बायन पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ है।

राज्सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक व्यक्ति जिसकी संपत्ति ढ़ाई साल में 13 गुना बढ़ गई। 2014 में 50,000 करोड़ की थी वह 2019 में एक लाख करोड़ की हो गई। अचानक ऐसा क्या जादू हुआ कि दो साल में 12 लाख करोड़ बढ़ गई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट तो है ही जिसे वे(बीजेपी) नहीं मानते हैं। जिसका जवाब देते हुए राज्यसभा में पीयूष गोयल ने कहा कि वे विदेश रिपोर्टों(हिंडनबर्ग रिपोर्ट) पर बातें कर रहे हैं, यह तो कांग्रेस का तारीका है। मैं स्पष्ट कहता हूं कि इनके खुद के नेता जिनके कहने के बगैर ये कुछ नहीं करते हैं उनकी संपत्ति ही देखें कि 2014 में इनके नेता की कितनी संपत्ति थी और आज कितनी है।

मल्लिकार्जुन खरगे के संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बिठाए जाने और इस (अडानी मामले) की जांच पर जवाब देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) तब बैठती है जब आरोप सिद्ध हो जाए। जब सरकार पर आरोप लगता है तब संयुक्त संसदीय समिति बिठाई जाती है किसी निजी व्यक्ति के मुद्दे पर नहीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button