उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजधानी के बाद अब इन दो जिलों के नाम बदलने की उठी मांग, ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक बार फिर से नाम बदले जाने की कवायद शुरू हो गई है। बीते दिन भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मण पूरी करने की मांग उठाई है वहीं इसके बाद प्रदेश के दो और जिलों के नाम बदलने की मांग उठाई गयी है।

बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ग़ाज़ीपुर और बहराइच जिले का नाम बदलने की मांग उठाई है। इसके संबंध में राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।

मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में ओमप्रकाश ने कहा है कि बहराइच चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की कर्मस्थली रही है वहीं यूपी सरकार उनसे जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण  का काम भी कर रही है। ऐसे में महाराजा सुहेलदेव राजभर के महान कार्यों को देखते हुए उनकी कर्मस्थली बहराइच का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर नगर करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पौराणिक कथाओं में गाजीपुर का नाम महर्षि विश्वामित्र से जोड़ा जाता है, ऐसे में इस जिले का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर करना चाहिए।

वहीं शुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट कर लिखा कि, “जो इतिहास भूल जाते है वह कभी इतिहास नहीं बना पाते है, अपना इतिहास बचाना हमारी जिम्मेदारी है। बहराईच जिले का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर नगर किया जाय व गाजीपुर जिले का नाम विश्वामित्र नगर किया जाय तभी हमारे पूर्वजों के पराक्रम के बारे में आने वाली पीढ़ियों को पता चल पाएगा।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button