खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

IND vs AUS : रविंद्र जडेजा पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना, उंगली पर लगाया था मरहम

नागपुर। भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा  पर नागपुर में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मैच फीस का 25% फाइन लगाया गया है। उन्होंने अंपायर को जानकारी दिए बिना उंगली पर मरहम लगाया था। इसके बाद गेंदबाजी भी की थी। उन्होंने सिराज से मरहम लिया था। इसकी ऑस्ट्रेलिया टीम ने शिकायत की थी।

नागपुर टेस्ट में रवींद्र जडेजा

  • पहली पारी- 22 ओवर, 47 रन, 5 विकेट
  • दूसरी पारी- 12 ओवर, 34 रन, 2 विकेट

पिच के टेस्ट में कंगारू फेल, भारत की ऐतिहासिक जीत

स्पिन गेंदबाजों की मददगार वीसीए स्टेडियम की पिच पर रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत भारत ने दुनिया की नम्बर एक टेस्ट टीम आस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पारी और 132 रनों से हरा कर ऐतिहासिक जीत अर्जित की। विदर्भ क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम की पिच पर टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने ठोस बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 400 रनों का स्कोर खड़ा किया था। पहली पारी में 223 रन से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया पर दवाब बरकरार रखते हुएअश्विन (37 रन पर पांच विकेट) और रविन्द्र जडेजा (34 रन पर दो विकेट) ने मेहमान बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी, जबकि मोहम्मद शमी (13 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (छह रन पर एक विकेट) ने रही सही कसर पूरी करते हुये कंगारूओं के खिलाफ भारत को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिला दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button