उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एक कदम आगे की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में क्या भूमिका अदा कर सकता है। इसका प्रमाण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दिया है। अगर हम एक कदम आगे सोच कर नहीं चलेंगे, तो हम बहुत पीछे हो जाएंगे। वह चाहे समाज हो या व्यक्ति, उसे चलना ही होगा। इसी सोच के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्य मंत्री नितिन गडकरी जी काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली से मेरठ चार घंटे लगते थे। आज 45 मिनट में यात्रा तय कर सकते हैं। 12 लेन की सड़क दिल्ली से मेरठ तक नितिन गडकरी ने बनाई है। उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के पीछे इस रोड कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक जलमार्ग विकसित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में उसी स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर भी खड़ा किया जा रहा है। यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे ज्यादा है। यूपी के पास सबसे ज्यादा ई-रिक्शा है। कर्नाटक के पास दो पहिया वाहन और महाराष्ट्र के पास चार पहिया वाहन सबसे ज्यादा हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लेकर आई है।

इलेक्ट्रॉनिक वाहन की जैसे ही डिमांड बढ़ेगी, वाहन सस्ते होते जाएंगे। याद कीजिये पहले इनकमिंग काल भी 16 रुपये प्रति मिनट लगते थे। आज फ्री में है। इलेक्ट्रिक व्हिकल के क्षेत्र में भी यही परिणाम आने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उद्यमियों से इस क्षेत्र में निवेश करने की अपील भी की। इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत शासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button