मनोरंजन

स्वर्गीय ओम पुरी की अंतिम फिल्म ‘खेला होबे’ 24 फरवरी को होगी रिलीज

भारतीय सिनेमा में दिवंगत एक्टर ओम पुरी के योगदान को भला कोई कैसे भुला सकता है। उनकी कमी बॉलीवुड आज भी महसूस कर रही है लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर यह है कि स्वर्गीय ओम पुरी को चाहने वाले उन्हें एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे और यह होगा निर्देशक सुनील सी सिन्हा की हिंदी फिल्म ”खेला होबे” के जरिए जो अब रिलीज को तैयार है और यह देशभर के सिनेमाघरों में 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ओम पुरी के जीवन की आखिरी फिल्म थी।

स्वर्गीय ओम पुरी की फिल्म ”खेला होबे” का टाइटल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी नारे से प्रेरित है, क्योंकि उस वक्त इस नारे को पूरे देश में सुर्खियां मिली थीं और अब इस राजनीतिक स्लोगन पर एक बेहतरीन हिंदी फिल्म रिलीज को तैयार है, जिसका ट्रेलर आउट किया जा चुका है। यह दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस फिल्म की निर्माता कुमारी मंजू हैं और फिल्म की कहानी और संवाद रवि कुमार ने लिखे हैं।

थीम आर्ट्स इंटरनेशनल और सुनील सी सिन्हा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘खेला होबे’ में स्वर्गीय ओमपुरी के साथ मुग्धा गोडसे, मनोज जोशी, रति अग्निहोत्री, रूशद राणा, राजकुमार कनौजिया, संजय बत्रा, संजय कुमार सोनू, रतन मायाल, पंकज रैना, शाहनवाज प्रधान शेफाली, आर्यन मुख्य भूमिका में है।

इस फिल्म को लेकर निर्देशक सुनील सी सिन्हा ने बताया कि फिल्म खेला होबे एक राजनीतिक और सामाजिक ताने बाने से बना ड्रामा है। ओम पूरी के किरदार में एक कम्युनिटी लीडर की इमेज हैं तो दूसरी तरफ़ थोड़ा हास्य भी है। यह फिल्म उनके चाहने वालो के लिए एक बार फिर ओम पूरी को बड़े पर्दे पर देखने का अवसर देगी।

निर्माता कुमारी मंजू ने कहा कि हम बहुत खुश है कि ‘खेला होबे’ अब रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष से भी अधिक समय से तैयार होने के बाद भी रिलीज नहीं हो पायी । दर्शकों को फिल्म में सामाजिक ड्रामा, राजनीतिक कटाक्ष के साथ ही मनोरंजक सिनेमा देखने को मिलेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button