उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती: मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में कड़सरा गांव मे हुई गोली काण्ड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैजलपुर गांच के पास आज तड़के हुयी मुठभेड़ के बाद रोहन सिंह उर्फ चमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान रोहन सिंह उर्फ चमन सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। जवाबी कार्यवाही में उसके पैर मे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया।

इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के साथी राजेश सिंह,निखिल सिंह,कुन्दन उर्फ कृष्ण सिंह,संतोष गौड़ को फैजाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगो के कब्जे से एक देशी पिस्तौल,दो कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व धारा 307,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि चार फरवरी की शाम को कड़सरा गांव मे उस समय सनसनी फैल गयी जब राजेश सिंह और रणविजय सिंह के वीच विवाद हो गया,विवाद इतना आगे बढ़ गया जिससे मौजूद रोहन सिंन ने गोली चला दी थी, जिससे आनन्द सिंह उर्फ श्री कान्त गम्भीर रूप से घायल हो गये थे पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगो के विरूद्व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button