उत्तर प्रदेशबहराइच

सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन,विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत विजेता खिलाड़ियों को सांसद बहराइच ने प्रदान किया पुरस्कार

बहराइचlजिले के विकास खण्ड चितौरा अन्तर्गत जूनियर हाई स्कूल सुहेल नगर के प्रागंण में आयोजित एक दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड रहे। बहादुरपुर की शिक्षिका बबिता तथा सूहेलनगर के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान बालक-बालिका वर्ग हेतु खो-खो, कबड्डी, वालीबाल तथा दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सांसद श्री गोंड ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चित्तौरा द्वारा हेल्थ कैम्प भी आयोजित किया गया।जूनियर हाई स्कूल सुहेल नगर के प्रागंण में आयोजित खेल स्पर्धा में ग्राम नगरौर, कमोलिया, बनियाहारी, कौरेमऊ, सुहेलनगर, कल्पीपारा, बेगमपुर, शाहनवाजपुर, गोदनीबसाही, रसूलपुर, सरदारपुर, मसीहाबाद व बेरिया इत्यादि के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो बालक वर्ग में बनियारी व बालिका वर्ग में कमोलिया, कबड्डी बालक वर्ग में बेगमपुर व बालिका वर्ग में सुहेलनगर, वालीबाल में बेगमपुर, दौड़ में नागरौर व मसीहबाद आदि की टीमों ने जीत दर्ज की। इससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त रात तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि सिहत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री उमेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, बीजेपी के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी चितौरा राज किशोर, बीडीओ चित्तौरा संदीप कुमार त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी सत्यव्रत श्रीवास्तव, पंचायत के विधानचंद्र, कोआपरेटिव के अमर सिंह व एडीओ महिला ज्योति सिंह, एपीओ संदीप त्रिपाठी व कैलाश यादव, प्रभारी स्वास्थ केन्द्र डॉ. कुंवर रितेश, डॉ. अभय, स्वास्थ अधिकारी चित्तौरा मुस्तकीम अली, सूर्यकुमार पाण्डेय, मनीष चैधरी, कलीम अंसारी, राम सिंह आजाद, बृजेश सलिल, अखिलेश कुमार यादव, परवेंद्र बालियान व प्रहलाद आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button