मनोरंजन

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने SP नेता फहाद अहमद से की कोर्ट मैरिज, प्रोटेस्ट में हुई थी मुलाकात

फिल्म अभिनेत्री और कार्यकर्ता स्वरा भास्कर ने आखिरकार शादी कर ली है। उन्होंने समाजवादी नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। दोनों की मुलाकात प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। दोनों की पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ही ली गई थी। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि उनकी यह लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां मिल रही हैं। स्वरा भास्कर लाल रंग की साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं।

स्वरा भास्कर ने बताया है कि 2019 दिसंबर में प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर दोस्ती और बाद में यही रिलेशनशिप में बदल गई। दोनों के बीच मुलाकातों का दौर लगातार बढ़ने लगा और अब शादी तक पहुंच गया। उन्होंने लिखा कि कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हो जो आपके ठीक बगल में है। हम प्यार की तलाश में थे। लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। दिल में बहुत शोर है, पर ये तुम्‍हारा है।

फहाद अहमद ने भी स्वरा के वीडियो को अपने ट्विटर पर रिपोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मैं यह नहीं जानता था कि तुम्हारे दिल की यह उथल-पुथल इतनी खूबसूरत हो सकती हैं। मेरा हाथ थामने के लिए तुम्हारा शुक्रिया, लव स्वरा भास्कर। आपको बता दें कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत दोनों ने 6 जनवरी 2023 को अपनी शादी के लिए रजिस्टर कराई थी। इससे पहले स्वरा भास्कर ने अपनी शादी को लेकर हिंट जरूर दिए थे। स्वरा भास्कर ने जिस युवा से शादी की है वह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इसके अलावा फहद महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह मामूली परिवार से ताल्लुक रखते हैं और बरेली से आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button