उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: पुलिस ने 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ वाहन किया जब्त बरामद

कुशीनगर। जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री और परिवहन एवं निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीत  शुक्रवार को थाना कोतवाली पड़रौना प्र0नि0 राज प्रकाश सिंह की पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम अस्पताल रोड गणेश की दुकान के पास से मारूति कार रजि0 नं0 बीआर 22 एभी 6242 से तस्करी कर ले जायी जा रही थी।

पुलिसिया जांच में वाहन से 18 बोतल अग्रेजी शराब 750 एमएल जिसमें रायल स्टेज 05 बोतल, सिग्नेचर 08 बोतल , ब्लन्डर प्राइड 05 बोतल प्रत्येक 750 एमएल) तथा 20 पाउच 8 पीएम 180 एमएल कुल 17.1 लीटर वाहन सहित कुल कीमत लगभग 4,18,000/- रुपये की बरामद कर मौके से 05 अन्तर्राज्यीय अभियुक्त रोशन कुमार पुत्र विजय कुमार आजाद साकिन मुरगाव थाना बेलागंज जनपद गया बिहार, दिनेश पासवान पुत्र दूधेस्वर पासवान साकिन सिकडिया थाना टिकारी जनपद गया बिहार, जयराम कुमार पुत्र रामप्रवेश यादव साकिन रामदास पुर थाना चंदौली जनपद गया बिहार, अंकित शुक्ला पुत्र मनोज शुक्ला साकिन खिरकिया घाट थाना नगर बेतिया जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार, अमित कुमार पुत्र मनोज शुक्ला साकिन खिरिया घाट थाना नगर बेतिया जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधारा पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 150/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button