उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Budget session: बजट सत्र का दूसरा दिन, मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

विधानमंडल के सभी सदस्यों को सदन में सारगर्भित चर्चा कर समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग देना चाहिए। सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को सदन के पटल पर रखने और प्रदेश सरकार का ध्यान उन मुद्दों की ओर आकर्षित करने का अवसर मिलेगा।

इसके पहले, सोमवार को सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और और कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह सफल है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button