उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सूबे में लगातार अधिकारियों के तबादले कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार देर रात  तबादला सूची जारी की है। पुलिस विभाग में जल्द अन्य आईपीएस अधिकारियों का स्थानान्तरण भी हो सकता है।

इन 15 आइपीएस अफसरों का हुआ तबादला

  1. पूनम श्रीवास्तव को आइजी/डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से आइजी, पीटीएस मेरठ भेजा गया है।
  2. बाबूराम को डीआइजी, अपराध अनुसंधान विभाग लखनऊ से डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है।
  3. नित्यानन्द राय एसपी, अभिसूचना मुख्यालय को एसपी (विधि प्रकोष्ठ) डीजीपी मुख्यालय में तैनात क‍िया गया है।
  4. मु.नेजाम हसन एसपी, रूल्स एंड मैनुअल को एसपी, पीटीएस मेरठ बनाया गया है।
  5. चन्द्रकान्त मीना एएसपी बरेली को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
  6. सूरज कुमार राय एएसपी, ग्रामीण सहारनपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट बनाया गया है।
  7. अभिषेक भारती एएसपी, ग्रामीण गाजीपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
  8. मृगांक शेखर पाठक सहायक पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है।
  9. शक्ति मोहन अवस्थी सहायक पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बनाकर नवीन तैनाती दी गई है।
  10. सागर जैन एएसपी मुरादाबाद को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाकर भेजा गया है।
  11. सत्यनारायण प्रजापति सहायक पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट को एएसपी मुजफ्फरनगर बनाकर भेजा गया है।
  12. विवेक चन्द्र यादव एएसपी मेरठ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
  13. प्रीति यादव एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नवीन तैनाती दी गई है।
  14. सरावानन टी सहायक पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
  15. शशांक सिंह – सहायक पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट में नवीन तैनाती म‍िली है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button