उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली: सांसद निधि से बनेगा बेनी कामा मार्ग, आवागमन होगा सुलभ

रायबरेली। जगतपुर और राही विकासखंड को जोड़ने वाला इकौना रेलवे क्रॉसिंग से बेनी कामा कबीर बैनी मार्ग के दिन बहुरने वाले है। जिले की सांसद सोनिया गांधी ने इस मार्ग के निर्माण के लिए सांसद निधि से धन स्वीकृत किया है। इस बारे में जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

जगतपुर और राही विकासखंड की सीमा पर स्थित इकौना रेलवे क्रॉसिंग से बेनी कामा कबीर बैनी तक का मार्ग बहुत खराब दशा में है। मार्ग कच्चा होने के कारण इस पर आवागमन में बड़ी असुविधा होती है। बरसात के दिनों में यह मार्ग पानी और कीचड़ से सराबोर हो जाता है। इस मार्ग से आस-पास के गांव मनसहरी, फत्तेपुर मोहलिया, कबीर बैनी, बेनी कामा, और इकौना सहित दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं।

इस मार्ग से करीब सात हजार लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। किंतु मार्ग की बदहाली के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलने वाली है। इस मार्ग के निर्माण के लिए सांसद सोनिया गांधी ने अपनी निधि से छह लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

सांसद द्वारा मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने एसडीएम ऊंचाहार आशीष मिश्रा को पत्र लिखकर मार्ग का स्थलीय जांच करके रिपोर्ट मांगी है। इस कार्यवाही के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सांसद द्वारा मार्ग निर्माण किस मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण काफी खुश हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button