उत्तर प्रदेशलखनऊ

अयोध्या में दो सड़क हादसों में चार की मौत, छह जख्मी

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या जिले में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन डाक्टरों समेत छह लोग घायल हुए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन हादसों में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली रुदौली के मुजफ्फरा के पास एनएच-27 किनारे गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक डिटर्जेंट सेल्समैन लोगों को पाउडर दिखा रहा था। तभी एक अनियंत्रित पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में एक महिला, एक युवती, एक बच्चा और सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

इसी तरह कोतवाली रुदौली के भेलसर के पास कार में सवार तीन डॉक्टर लखनऊ से अयोध्या जिला अस्पताल ड्यूटी करने आ रहे थे। भेलसर के पास एनएच-27 पर पहुंचते ही कार की टक्कर एक बाइक से हो गई। हादसे के बाद कार पलट गई, जिसमें तीनों डॉक्टर और बाइक सवार युवक घायल हो गए। सभी को सीएचसी रुदौली से लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायलों में डॉ. जयसिंह चौरसिया, डॉ. विजय हरी आर्य, डॉ. राजेश मिश्रा की हालत गंभीर है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दोनों सड़क हादसों में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button