देशबड़ी खबर

Lovepreet Toofan : अमृतसर जेल से रिहा हुआ अमृतपाल सिंह का सहयोगी लवप्रीत तूफान

चंडीगढ़। पंजाब की अजनाला कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद अमृतसर की जेल से अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई हो चुकी है। इस बाबत एसएसपी ग्रामीण, अमृतसर सतिंदर सिंह ने बताया था कि लवप्रीत तूफान को रिहा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। इस बाबत कोर्ट द्वारा उसे रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि लवप्रीत तूफान अमृतपाल सिंह का बेहद खास है। इस मामले में गुरुवार के दिन पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ से संबंधित हजारों लोगों द्वारा अजनाला में बवाल किया गया था।

वारिस पंजाब दे के समर्थकों ने अमृतसर के अजनाला में एक थाने पर भी हमला कर दिया था। ये लोग वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफाना की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। बता दें कि अमृतपाल सिंह एक स्वयंभू धार्मिक उपदेशक है जो कि खालिस्तान सेंटिमेंट को लेकर सहानुभूति रखता है।

गौरतलब है कि एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था। इस कारण अमृतपाल सिंह की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोग तलवार व अन्य हथियार लेकर पंजाब के अजनाला में एकत्रित हुए और पुलिस थाने पर हमला भी किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button