उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: लेखपाल ने घर बुलाकर महिला के साथ की छेड़खानी, पीड़िता ने शिकायत

नानपारा, बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को लेखपाल ने वरासत में नाज दर्ज कराने के लिए घर बुलाया। महिला का आरोप है कि लेखपाल ने घर पर बुलाकर छेड़ छाड़ किया। पीड़ित ने लेखपाल को नामजद करते हुए तहरीर दी है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम कोटवा के लेखपाल अनुज कुमार हैं। पड़ोस के गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके पति की मौत 25 मई को हो गई थी। ऐसे में उसकी बेटी और उसके नाम जगह का वरासत होना चाहिए। इसके लिए उसने लेखपाल को कागज दिया था।

महिला का कहना है कि नानपारा नगर में रह रहे लेखपाल ने रविवार को उसे कमरे पर बुलाया। महिला लेखपाल के घर पहुंची। महिला का कहना है कि कागजात पहले का गायब होने की बात लेखपाल ने कही। इसके बाद लेखपाल ने उसका शरीर को पकड़ कर छेड़छाड़ किया।

महिला किसी तरह शोर मचाते हुए बाहर निकली। इसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर महिला ने सोमवार को एसपी को पत्र दिया है। इस मामले में कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे पास महिला का पत्र नहीं आया है। पत्र मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button