उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव के सवाल पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- हम आपकी चिंता से सहमत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सोमवार को नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के चिकित्सकों की भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने और फिर उसे निरस्त करने के सवाल पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम आपकी चिंता से सहमत हैं। विधानसभा में सोमवार को प्रश्‍न काल के दौरान एक पूरक प्रश्न में नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा महकमा संभाल रहे उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक से पूछा कि आप लगातार विज्ञापन निकालते और निरस्‍त कर देते हैं।

यादव ने कैंसर इंस्‍टीट़यूट लखनऊ और सैफई यूनिवर्सिटी में खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकालने और फिर निरस्‍त कर देने का मामला उठाते हुए पूछा कि आखिर इसका क्या कारण है, क्या आप किसी को खुश करने के लिए या किसी का इंतजार करने के लिए तो ऐसा नहीं कर रहे हैं कि जब उसका कोर्स पूरा हो जाएगा, तब विज्ञापन के माध्‍यम से उसकी भर्ती की जाएगी। ब्रजेश पाठक ने कहा, माननीय नेता विरोधी दल ने जो सवाल पूछा है, वह मूल प्रश्न से हटके है, लेकिन हम इस सवाल का जवाब देंगे। पाठक ने कहा कि आज ही अधिकारियों से हम बात करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ, हम आपकी चिंता से सहमत हैं। इसके पहले सपा सदस्य शहजिल इस्लाम ने पूछा था कि प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण क्षेत्र में सुधार के लिये सरकार ने क्या कोई योजना बनाई है।

ठक ने कहा, मेडिकल कॉलेज जहां-जहां खुलेंगे, हर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा, अधिक से अधिक छात्र नर्सिंग क्षेत्र में आकर्षित हों और रोजगार की संभावनाएं तलाश पाएं, इसके लिए सोशल मीडिया पर ‘हर घर एक नर्स’ अभियान चलाया गया। पाठक ने बताया, प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा प्रदेश को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के क्षेत्र में अग्रणी केंद्र बनाने के लिए अक्टूबर, 2022 में मिशन निरामया का शुभारम्‍भ किया गया। उप मुख्‍यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा इन कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button