उत्तर प्रदेशलखनऊ

नूर फातिमा को चार-कार्तिकेय को मिले तीन स्वर्ण पदक, भाषा विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में मेधावियों का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत में मेडल पर सबसे अधिक बेटियों का कब्ज़ा रहा। बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  अपने हाथों से सभी मेधावियों को मेडल व डिग्री वितरित की। इस दौरान सबसे अधिक स्वर्ण पदक स्नातक स्तर पर नूर फातिमा को मिले। नूर फातिमा को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती स्वर्ण पदक, स्नातक में उर्दू अरबी फारसी में सर्वोच्च अंक लाने पर,  कुलाधिपति स्वर्ण पदक स्नातक स्तर पर समस्त संकाय में अधिक अंक लाने पर और दो स्वर्ण पदक बीए ऑनर्स अरबी पाठ्यक्रम व सामाजिक विज्ञान में सर्वोच्च अंक लाने पर प्रदान किए गए हैं।

वहीं दूसरे नंबर पर कार्तिकेय तिवारी को तीन स्वर्ण पदक दिए गए। पहला स्वर्ण पदक स्नातक स्तर पर सामाजिक विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए और दूसरा बीएड पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान और कुलपति स्वर्ण पदक स्नातक स्तर पर सभी संकाय में दूसरा स्थान हासिल करने पर प्रदान किया गया है। दीक्षांत समारोह में 890 विद्यार्थियों को उपाधि के साथ 99  मेधावियो को 110 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर आयोजित गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चमू कृष्ण शास्त्री, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,  राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कुलपति एनबी सिंह ने पदक वितरित किये। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ जल भरो परम्परा के साथ राज्यपाल ने किया।  दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के लोकगीतों का संग्रह, दीक्षांत स्मारिका के साथ ही विवि परिसर में बने नवनिर्मित पार्किंग स्थल का लोकार्पण भी किया। साथ ही राज्यपाल ने बेटियों को पढ़ाने का संदेश दिया। कुलपति प्रो एनबी सिंह ने विवि की योजनाएं बताई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button