उत्तर प्रदेशबहराइच

पति बना हैवान! पहले डंडों से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव को खींचकर बाग में पहुंचाया

बहराइच। निधि नगर संकल्पा गांव निवासी एक महिला की डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को खींचकर बाग में पहुंचा दिया गया। पति की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बार बार पति के बयान बदलने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम निधि नगर संकल्पा निवासी प्रमिला देवी (35) पत्नी विनोद कुमार का शव जैतापुर गांव में स्थित आम के बाग में मिला। मौके पर संघर्ष करने और लाठियों से पिटाई के सबूत मिले। पति विनोद कुमार ने शव बरामद होने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी चरण सिंह उर्फ गब्बर सिंह को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस पहुंची।

पुलिस ने महिला के शव की तलाश शुरू की। काफी देर बाद पति के निशान देही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस को पति विनोद कुमार ने तीन लोगों पर लाठियों से पीटकर हत्या किए जाने की तहरीर दी। लेकिन बार बार पति द्वारा बदले जा रहे बयान से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जबकि पति विनोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि जैतापुर गांव निवासी अवध कुमार सिंह की बाग से महिला का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर डंडे, चप्पल और संघर्ष के निशान भी मिले हैं। मालूम हो कि महिला की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी।

तो सुबह ही कर दी गई थी हत्या

गांव के लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस लगभग चार घंटे बाद पहुंची। जबकि शव सुबह 11 बजे से ही बाग में पड़ा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने महिला की हत्या सुबह ही कर दी थी। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक महिला की दो बेटी और एक चार वर्ष का पुत्र भी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button