उत्तर प्रदेशलखनऊ

उमेश पाल हत्याकांड का शूटर अरमान ने कोर्ट में किया सरेंडर, देखती रह गई यूपी पुलिस

लखनऊ। उमेश पाल की हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान ने गुरुवार को सासाराम बिहार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अरमान के कोर्ट में समर्पण करने से यूपी पुलिस को तगड़ा झटका लगा है। पुलिस और एसटीएफ की दस से अधिक टीमें शूटरों की तलाश में हर जगह खाक छान रही हैं, लेकिन पुलिस को चकमा देकर अरमान ने बिहार में आत्मसमर्पण कर दिया।

अरमान के सरेंडर को लेकर आधिकारिक पुष्टि बाकी है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या मामले में अरमान के भी शामिल होने की बात आई थी। मूल रूप से बिहार के सासाराम का रहने वाला यह शातिर अपराधी प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में काफी समय से रह रहा है। उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटर शामिल थे।

धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद 9 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button