उत्तर प्रदेशकुशीनगर

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नामित किए गए मजिस्ट्रेट

  • 06 मार्च को अपरान्ह 12.00 बजे से 08 मार्च तक रहेगी मजिस्ट्रेटों डियूटी
  • तहसील/कस्बा/पुलिस चौकी स्तर पर की गई मजिस्ट्रेटों की तैनाती
  • कलेक्ट्रेट स्थित कण्ट्रोल रूम का न0-05564-260590 किया गया जारी

कुशीनगर। होलिका दहन व शबे बरात, तथा होली पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन द्वारा जनपद में पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए कार्य क्षेत्र आवंटित किये गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी तहसीलों के सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, नामित किया है, तथा जनपद के समस्त नगर क्षेत्र हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

तहसील खडडा एवं कप्तागंज तहसील क्षेत्र की पर्यवेक्षक अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी को नामित किया गया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा व पड़रौना के लिये पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवीदयाल वर्मा को नामित किया गया है। सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज एवं कसया हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट (जे) उपमा पाण्डेय को नामित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त के अतिरिक्त कोतवाली/थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये हैं जिसके अंतर्गत जनपद के प्रत्येक पुलिस चौकी हेतु अलग-अलग डियूटी लगाई गयी है, जिसमे जनपद स्तरीय /अवर अभियंता/सहायक अभियन्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारियों की शिफ्टवार डियूटी लगाई गई है जो प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक एवं रात्रि 8.00 बजे से प्रातः 8.00 तंक की है। उक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी किये जाने हेतु जोनल अधिकारी भी नामित किये गए हैं जिसके अंतर्गत जनपद स्तरीय अधिकारी/ अधि0 अभि0/तहसीलदार/ खण्ड विकास अधिकारी को नामित किया गया है।

उक्त के अतिरिक्त 5 रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट, व 5 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन ने उक्त नामित सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि दिनांक 06-03- 2023 को अपराहन 12:00 बजे से अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे कि जहां होलिका दहन होना है वहां कोई बात तो नहीं है यदि होलिका दहन स्थल पर विवाद है तो उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराएं ।

इसी प्रकार यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि होलिका दहन के समय कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी, होली के अवसर पर शरारती तत्वों द्वारा दुकानदारों व राहगीरों वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूली न की जाए, तथा दिनांक 07-3- 2023 को समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहेंगे और आवश्यकता अनुसार संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे, तथा दिनांक 08-03- 2023 को त्यौहारों को सकुशल सम्पादन पश्चात डियूटी स्थल सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को अवगत करा कर डियूटी स्थल छोड़ेंगे।

यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें, उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट भवन में एक कण्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसका सम्पर्क न0 05564-260590 है। कण्ट्रोल रूम की प्रभारी श्रीमती उषा पाल खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया मो0न0- 9452061141 को नामित किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button