उत्तर प्रदेशबहराइच

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत, दो घायल

बहराइच। जनपद के मंझारा तौकली खालेपुरवा गांव में रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किशोर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन दो घंटे बाद भी कोई पहुंचा नहीं है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांगवा समदा निवासी बलम निषाद के यहां गौना कार्यक्रम था। जिस पर टेंट का सामान लगा था।।कार्यक्रम निपटने के बाद रविवार को मंझारा तौकली गांव निवासी पंकज कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव टेंट का सामान उठाने जा रहे थे। ट्रैक्टर पर गांव निवासी बृजेश कुमार यादव (15) पुत्र ननकऊ और आनंद (9) भी बैठे थे।

जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली पंकज चला रहा था। थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली के खालेपुरवा गांव में रविवार सुबह 9.30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नीचे दबकर बृजेश यादव की मौत हो गई। जबकि आनंद घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ग्राम प्रधान नारायण यादव ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक राम सागर यादव हैं। पंकज चला रहा था। वहीं घटना के दो घंटे बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची है। प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद का सीयूजी नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम गांव भेजी जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर घटना के बाद से ही चालक पंकज फरार हो गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button