देशबड़ी खबर

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मुंबई तट के करीब खाई में गिरा, रेस्क्यू किए गए चालक दल के सदस्य

भारतीय नौसेना का एक एडवांस लाइट हे​लीकॉप्टर (ALH) आज बुधवार सुबह दुर्घटना का शिकार हो गया। भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के करीब खाई में गिर गया। ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

मुंबई तट पर इमरजेंसी लैंडिंग 

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्‍टर ने मुंबई तट पर इमरजेंसी स्थिति में लैंडिंग की है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाला है। अधिकारी ने कहा कि मुंबई से नियमित उड़ान भरने के बाद भारतीय नौसेना एएलएच तट के करीब गिर गया। इसके बाद तत्काल खोज और बचाव में चालक दल के तीन सदस्यों को बचा गया है।

अरुणाचल में ALH हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में सेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी पांच कर्मियों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद एहतियात के तौर पर देश की तीनों सेनाओं में सेवा दे रहे सभी एएलएच सुरक्षा जांच के लिए ग्राउंड किए गए थे, जिनकी संख्या करीब 300 से अधिक है।

सेना के एक आधिकारिक सूत्र ने पिछले साल बताया था, “हम सभी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर्स को एक बार जांच के दायरे में रख रहे हैं। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद वे उड़ान भरेंगे।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button