उत्तर प्रदेशकुशीनगर

अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से पुत्र घायल ,पिता की मौत

नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर

 

थानाक्षेत्र के नेबुआ खड्डा मार्ग पर मंगलवार की शाम सात बजे के करीब नेबुआ रायगंज निवासी पप्पू मल्ल के घर के ठीक सामने एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के चपेट में आने से एक ही बाइक सवार पिता और पुत्र में से पिता की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया है।

मंगलवार के शाम को होली का बाजार करके खड्डा थानाक्षेत्र के सूरत छपरा निवासी सन्तोष भारती पुत्र मानिक चन्द्र (18वर्ष) और मानिकचंद्र पुत्र राम बृज भारती (42वर्ष) UP57Z 5823 नम्बर की हीरो बाइक से वापस घर जा रहे थे कि खड्डा के तरफ से तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित स्कोर्पियो UP56L 3569 ने स्थानीय गांव निवासी पप्पू मल्ल के घर के ठीक सामने मंगलवार के शाम 7बजे के करीब बाइक में ठोकर मारकर वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में पिता मानिक चन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। दिये गए सूचना के आधार पर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष ने एम्बुलेंस मंगवाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेबुआ नौरंगिया भेजकर दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को थाने लेकर आ गयी।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर भेजकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनो को थाने में लाया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button