देशबड़ी खबर

शिवराज सिंह ने कमलनाथ से किया सवाल, कहा- महिलाओं के लिए 40 फीसदी के ओवरऑल बजट का क्या किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि उन्होंने अपने वचन पत्र के अनुसार महिलाओं के लिए 40 फीसदी बजट का क्या किया। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे कमलनाथ से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। वे पिछले चुनाव में भी झूठ के सहारे ही थे, वचन देकर पूरे नहीं किए, निभाए नहीं और अब फिर नए वचन पत्र के रूप में नया झूठ पत्र बनाने का उनका अभियान चल रहा है। पर वे ये नहीं बता रहे हैं कि पुराने का क्या हुआ।

चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने वादा किया था कि बजट में महिलाओं के लिए 40 फीसदी का ओवरऑल बजट का प्रावधान करेंगे, उसका उन्होंने क्या किया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सवाल किया कि भाजपा सरकार की ओर से बैगा, भारिया, सहरिया महिलाओं के लिए जो एक हजार रुपए महीने दिए जाते थे, कमलनाथ सरकार ने उसे क्यों बंद कर दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button