उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

अम्बा केपीएस ग्रुप के डायरेक्टर डा.अमरेंद्र पाण्डेय ने अपनों के साथ जमकर खेली होली

  • बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है होली का पर्व: डा.अमरेंद्र पाण्डेय

संतकबीरनगर। पूरे जनपद मे बड़े ही धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया गया। होली पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अम्बा केपीएस ग्रुप के डायरेक्टर एवं खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डा. अमरेंद्र पांडेय ने अपनी शुभचिंतकों व क्षेत्रवासियों के साथ जमकर होली खेली। और जनपदवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। ड पाण्डेय ने कहा कि रंगों का त्‍यौहार होली परिवार और दोस्‍तों के लिए एक साथ आने और जीवन के सहज आनंदमय उत्‍सव की भावना का आनंद लेने का पर्व है।

डा.अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने ने कामना की कि यह अवसर शांति,सद्भाव,समृद्धि और खुशी लाए तथा हमारे समाज के मैत्री बंधन को मजबूत करे। उन्‍होंने कामना की है कि रंगों का यह त्‍यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आयेगा। डॉ अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि त्‍यौहारों से लोग एक दूसरे से जुडते है जिससे सामाजिक सौहार्द और एकता बनी रहती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। श्री पाण्डेय ने कहा की जनपद संत कबीर नगर जिस महापुरुष के नाम से जाना जाता है वे हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल रहे है पूरी दुनिया जिस कबीर के विचारों से प्रेरणा लेने का प्रयास कर रही है वहां के नागरिकों को ज्यादा कुछ समझने की आवश्यकता नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button