उत्तर प्रदेशगोरखपुर

नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग को लेकर हो रही घोर लापरवाही

गोरखपुर। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में वार्ड नंबर 4 वार्ड नंबर 12 वार्ड नंबर 6 के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग का निर्माण कार्य में घोर लापरवाही हो रही है । नगर वासियों का कहना है कि यह मार्ग कई गांव को जोड़ता है जैसे में गोयसैरा ग्राम सभा, भिवरी ग्रामसभा, सिकड़िया टोला, बनटोला, जगरनाथपुर, लोगों का मुख्य मार्ग है की हमारे नगर पंचायत के चेयरमैन व ठीकदार, और ईओ के लापरवाही से मार्ग का निर्माण कार्य में घोर लापरवाही हो रही है 5 वर्ष बीत गए अब तक जनता को रोना पड़ रहा है रोड को लेकर। बुजुर्ग व बच्चे शुद्ध रूप से चल नहीं पाते इस पर क्योंकि जेसीबी से खुदाई के कारण यह मार्ग खराब हो गया है। कई बार चेयरमैन को शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।इस रोड पर कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। अभिमन्यु त्रिपाठी मनोनीत सभासद, पंकज तिवारी, मोहम्मद टोनी अख्तर, संदीप तिवारी, सचिंद्र नाथ मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, प्रभाकर तिवारी,लोलयी त्रिपाठी, राजकुमार साहनी, फेकु गौड़, प्रदीप कनौजिया आदि लोग ने उपस्थित होकर इस मार्ग को लेकर दर्द जताया ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button