उत्तर प्रदेशगोरखपुर

आईजीएल के बिजनेस हेड के नेतृत्व में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया और उन्होंने कहा की भारत में नारी को देवी के रूप में देखा गया है। कहा जाता है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। प्राचीन काल से ही यहां महिलाओं को समाज में विशिष्ट आदर एवं सम्मान दिया जाता है। भारत वह देश है जहां महिलाओं की सुरक्षा और इज्जत का खास ख्याल रखा जाता है। अगर हम इक्कीसवीं सदी की बात करें तो यहां की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला काम कर रही हैं।इस अमृत काल में नारी ने अपने परचम से दुनिया को अचंभित कर दिया है।प्लांट हेड एपी मिश्रा ने कहा की महिलाएं देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं तथा विकास में भी बराबर की भागीदार हैं। आज के युग में महिला, पुरुषों के साथ ही नहीं बल्कि उनसे दो कदम आगे निकल चुकी है। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। भारतीय संविधान के अनुसार महिलाओं को भी पुरुषों के समान जीवन जीने का हक है।

वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा की भारत में हर काल खंड में ऐसी वीरांगनाएं हुई है जिनकी वीरता,बुद्धिमता का लोहा कई सदियों तक कायम रहा है और आज भी है जैसे रानी लक्ष्मीबाई,मीरा,राधा,सीता, अनुसुइया,द्रोपदी,जैसे अनेकों नारियों ने भारत देश का गौरव बढ़ाया है, एजीएम एच आर लखन त्रिवेदी ने कहा की महिलाए आज शसक्त होकर देश का प्रतिनिधित्व कर रही है, आज के कार्यक्रम में साक्षी ,वैष्णवी,अविका ने लीड किया और महत्वपूर्ण भूमिका कविता दुबे,साक्षी शर्मा , सुगंधा,नूतन,लाली यादव,अनुपमा सिंह,इत्यादि ने निभाया। कार्यक्रम में अधिकारी गण, प्रशांत सिंह,सहायक प्रबंधक अखिलेश शुक्ल,आत्मा नंद सिंह, रणधीर सिंह, इत्यादि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button