उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ नगर : महिला थाना ने दो रूठे परिवारों को साथ रहने के लिए किया राजी

सिद्धार्थ नगर। महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण का आयोजन कर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा दो परिवार को बिखरने से बचाया गया। अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर आज महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चार पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई जिसमें परामर्श के बाद दो पत्रावली का सफल निस्तारण कर परिवार को बिखरने से बचाया गया तथा शेष दो पत्रावली  में वार्ता प्रचलित है , दो परिवार को बिखरने से बचाने मे  महिला थानाध्यक्ष मीरा चौहान म0हे0का0 सविता सिंह  व म0 आ0 प्रियम्बदा सिंह म0आ0नेहा सिंह महत्वपूर्ण योगदान रहा । महिला थाना पुलिस ने आज इन दो परिवारो  माहिरा खातून पत्नी मोहम्मद हारुन साकिन मुडिला थाना व जनपद सिद्धार्थनगर एवं मेहरून्निसा पत्नी इजहार अली साकिन सगरा कोल्हुई, थाना सोनहा, जनपद बस्ती को मिला दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button